कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम लोगेट मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की फ्लाइंग टीम ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। घायल की पहचान पवन कुमार पुत्र रामसुख निवासी लोगेट मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद