फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बराबरी पर छूटा बड़ी माली का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। धार डूगनू गांव में मंगलवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बग्गन के राकेश पहलवान और बसंतगढ़ के आरिफ पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। नतीजतन दोनों पहलवानों को दंगल कमेटी ने बड़ी माली संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ स्थानीय पंचायत के पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा और दंगल कमेटी के सदस्यों ने किया। इस दौरान अलग-अलग भार वर्ग की 90 कुश्तियां करवाई गईं। दंगल में दो मालियां करवाई गईं। छोटी माली का मुकाबला डोडा जिले के तारिक पहलवान और लोहाई मल्हार के मोहम्मद हफीज के बीच हुआ। इसमें हाफिज ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करके छोटी माली पर कब्जा जमा लिया। बड़ी माली के संयुक्त विजेता रहे दोनों पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से 51 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया, वहीं छोटी माली लड़ने वाले दोनों पहलवानों को 31000 रुपये की नकद राशि इनाम के तौर पर दी गई। दंगल में हंसराज चौधरी और मकबूल अहमद ने रेफरी की भूमिका निभाई। दंगल स्थल के पास विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। सबसे अधिक भीड़ पकवानों के स्टाॅलों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें