फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शमशेर पहलवान ने बड़ी माली पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन ब्लॉक के थमनाल गांव में आयोजित वार्षिक दंगल में पंजाब के दीनानगर के शमशेर पहलवान ने उधमपुर के अजय पहलवान को ईरानी दांव लगाकर बड़ी माली पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

शाम चार बजे शुरू हुए दंगल का शुभारंभ स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 95 कुश्तियां करवाई गईं, जिनमें जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब और अन्य कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दूसरी छोटी माली का मुकाबला बग्गन के राकेश पहलवान और बसंतगढ़ के बबलू पहलवान के बीच बड़ी कांटे की टक्कर का हुआ। जब एक घंटे तक चली लंबी कुश्ती में कोई भी पहलवान एक दूसरे को हरा न सका तो दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को छोटी माली का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। तीसरी छोटी माली में मल्हार के फिजा पहलवान और डोडा के आरिफ पहलवान के बीच हुई। इसमें फिजा ने बगलडूब दांव लगाकर अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया और तीसरी छोटी माली अपने नाम कर ली। तीसरी छोटी माली के विजेता और विजेता रहे पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से 21000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी गई। वहीं दूसरी छोटी माली के संयुक्त विजेता रहे पहलवानों को 31000 रुपये इनाम दिया गया। बड़ी माली के विजेता और उपविजेता पहलवानों को 51000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष सरमाल, सुरेश सरमाल, विजय कुमार, अशोक कुमार, जोगिंदर कुमार, महेश सिंह, आलम दीन और संजू आदि मौजूद रहे। दंगल स्थल के पास मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें दंगल देखने पहुंचे लोगों ने खूब की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें