फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारतीय न्याय संहिता के तहत राजबाग थाने में पहली प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय न्याय संहिता के तहत जिले में पहला मामला राजबाग पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। यह मामला एक महिला का रास्ता रोके जाने समेत मारपीट और अन्य आरोपों पर दर्ज है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कठुआ पुलिस के अनुसार यह न्याय के एक नए युग का प्रतीक है। उधर, मल्हार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 65, 49 और 4/5 पाक्सो एक्ट के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। तीन नए आपराधिक कानून देश भर में लागू होने के बाद देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आ गया है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें