फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंडर-17 ध्रुव टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सरकारी हाईस्कूल सैड में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 की ध्रुव टीम और अंडर-14 की वीरेन टीम के बीच मुकाबला करवाया गया। इस दौरान दो अंकों से अंडर-17 ध्रुव टीम विजेता रही। स्कूल प्रबंधन की ओर से टीम को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका सुषमा रानी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों की ओर ध्यान लगाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में फैली नशे की लत को छुड़ाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर विकसित होता है। साथ ही खेल भावना से विद्यार्थी का विकास होता है। मुख्याध्यापिका ने कहा कि खेल युवाओं के शरीर को स्वस्थ बनाता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें