फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस माटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
विज्ञापन





कठुआ। 14वीं पुलिस माटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता क फाइनल मुकाबला तीन फरवरी को करवाया जा रहा है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिवा क्रिकेट क्लब लुधियाना और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिन्हा मुख्य अतिथि व आईजी जम्मू जोन भीम सेन टूटी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शहीद वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष रविंदर सिंह सलाथिया ने बताया कि जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से करवाई जा रही उत्तर भारत के सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के महामुकाबले की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे फाइनल मैच शुरू होगा। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 3.5 लाख रुपए के साथ ट्रॉफी और उपविजेता को 2.5 लाख के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को ऑल्टो कार, बेस्ट बैटसमैन और बेस्ट बॉलर को बाइक के साथ मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें