फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जगदेव कलां ने जीती गंगू चक ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव गंगू चक में पहले ओपन डे नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका फाइनल जगदेव कलां ने जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश व पंजाब की 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ डीडीसी अभिनंदन शर्मा ने किया, जबकि फाइनल मैच के दौरान पूर्व सरपंच एवं समाज सेवक राकेश चौधरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। फाइनल मैच गंगू चक बी और जगदेव कलां के बीच खेला गया। जगदेव कलां की टीम ने 2-1 से यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच राकेश चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती इलाके में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को इससे बचने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं बेहद कारगर साबित होंगी। इस मौके पर निशांत शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें