फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाड्डी क्लब तलूर ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कोटपुन्नू में युवा मंच की ओर से आयोजित वंश मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता पंजाब के लाड्डी क्लब तलूर ने जीत ली। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच लाड्डी क्लब और एसएसएम दीनानगर के बीच खेला गया। लाड्डी क्लब के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दीनानगर की टीम को 3-2 हरा दिया। फाइनल के मौके पर स्थानीय सरपंच विनय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को यह प्रतियोगिता शुरू की गई थी, जिसका उद्घाटन एसएसपी आरसी कोतवाल ने किया था।
यह प्रतियोगिता गांव के एक छोटे बच्चे वंश की याद में कराई जाती है, जिसकी एक हादसे में मौत हो गई थी। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों के रहने और खाने पीने का प्रबंध पंचायत की ओर से किया गया था। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें