रामकोट में खो-खो मुकाबले में हिस्सा लेते छात्र। संवाद
- फोटो : kathua
रामकोट। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में सोमवार को खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सतीश कुमार शर्मा ने खेलों का शुभारंभ करवाया। पहले दिन अंडर-17 और अंडर-14 लड़कियों के वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और रेसलिंग के मुकाबले हुए।
प्रधानाचार्य राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट राजेश वर्मा, जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी भड्डू राजीव खजुरिया, लेक्चरर रोहित गुप्ता, राकेश गुप्ता व लेक्चरर शशि भूषण मौजूद रहे। पहले दिन के खेल मुकाबलों में कुल 30 स्कूलों के 686 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-17 कबड्डी मुकाबले में राजकीय हाई स्कूल भड्डू की टीम ने बाजी मारी। इसमें उन्होंने बुडिंग फ्लावर पब्लिक हाई स्कूल देवल को हराया। वहीं, कबड्डी अंडर-14 मुकाबलों में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल भड्डू ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रामकोट को हराकर फाइनल जीता। लड़कियों के वर्ग में अंडर-14 वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हाई स्कूल अपर रजवालता ने गवर्नमेंट हाई स्कूल धर्मकोट को हराया। इसके साथ अंडर-14 वॉलीबॉल मुकाबलों में अपर प्राइमरी स्कूल धर्मकोट ने बाजी मारी वहीं खो-खो में अंडर-17 लड़कियों के मुकाबला में गवर्नमेंट हाई स्कूल गलक ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धरूंग को हराया। इसके साथ खो-खो अंदर 14 लड़कियों के मुकाबले में गवर्नमेंट हाई स्कूल सियालना ने बुडिंग फ्लावर पब्लिक स्कूल को हराया। इसके साथ बैडमिंटन अंडर-17 खेलों में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धरूंग ने रामकोट को हराया और अंडर-14 बैडमिंटन खेल मुकाबलों में बडिंग फ्लावर पब्लिक स्कूल देवल विजेता रहा।