बिलावर। कटली सड़क के पहले किलोमीटर पर सोमवार को एक ई-रिक्शा सड़क से नीचे लुढ़क गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा में सवार चालक को कोई चोट नहीं आई। सड़क हादसा सुबह 9 बजे के करीब पेश आया, जब ई-रिक्शा पर सवार होकर चालक बिलावर की तरफ जा रहा था तो बिलावर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर कटली सड़क पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे लुढ़क गया। जब लोगों को हादसे का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। संवाद