फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, रूबम शर्मा बने बेस्ट लिफ्टर

विज्ञापन
बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बॉडी बिल्डिंग के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने के लिए कठुआ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन ने जिला स्तरीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2021-22 का आयोजन किया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए 85 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी दमखम का प्रदर्शन किया। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर-1, मास्टर-2 और मास्टर-3 वर्ग में होने वाली प्रतियोगिताओं को देखने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी उमड़े। जिसके चलते दिन भर चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह लगातार बना रहा।
सब जूनियर वर्ग में मोहम्मद जफर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में अक्षय चावला पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में रूबम शर्मा पहले स्थान पर रहे, तो मास्टर्स-1 में प्रशांत रसवान ने भी स्वर्ण पाया। मास्टर-2 वर्ग में अमित पुट्टो ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकार्ड रूबम शर्मा के नाम रहा, जिन्होंने सफलतापूर्वक 192 किलो वजन उठाकर वहां मौजूद लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे डीसी राहुल यादव और एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव शकील अहमद ने कहा कि देश में रहने वाली 60 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। जिन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। ताकि, वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल कर देश का नाम आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कठुआ जिले की बेटी मोनिका का उदाहरण देते हुए कहा कि जापान में विश्व स्तर पर होने वाली बेंच प्रेस की प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लेकर कठुआ का नाम रोशन किया है।
वहीं, उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी को बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। लिहाजा, इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय है। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र कुमार शर्मा के अलावा ऑल जम्मू कश्मीर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान राहुल साहनी और महासचिव अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

लखनपुर में आयोजित बेंच प्रेस प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते मुख्य अतिथि, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें