बसोहली। डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. निधि कोतवाल के संरक्षण में इस कार्यक्रम मेें भौतिक निदेशक संदीप शर्मा ने छात्रों के साथ योगासन का प्रदर्शन किया। रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य के रखरखाव में अपनी भूमिका का भी प्रदर्शन किया। वहीं जरूरी जानकारी भी उपस्थित छात्रों को दी।
प्रोफेसर ब्रह्मदत्त ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में संतुलित आहार और व्यायाम की भूमिका अहम है। समग्र स्वरूप से आहार और व्यायाम दिमाग को स्वस्थ और स्वच्छ रखने में मदद करते हैं। जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सहायक होते हैं। डॉक्टर जीवन कुमार ने छात्रों को योग के शारीरिक और आध्यात्मिक महत्व से भी अवगत करवाया।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों के साथ-साथ करीब 35 छात्रों ने भाग लिया डॉक्टर कोतवाल ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली और योग के बारे में जागरूक कर इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करने को कहा।