फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट की टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट में जिला खेल प्रशासन कठुआ की ओर से वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जिसमें रामकोट की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

टीम के कैप्टन रवि कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन विभाग की ओर से टूर्नामेंट कराया गया। जिसमें पांच पंचायतों की पांच टीमों ने भाग लिया। पंचायत आमुआला, रामकोट, मकवाल सलोर और लाखड़ी की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता में पहला मैच आमुआला और रामकोट के बीच खेला गया। जिसमें रामकोट की टीम ने आमुआला को हरा दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच मकवाल और सलोर के बीच खेला गया। सलोर की टीम ने जीत हासिल की। सेमीफाइनल मुकाबला नगरोटा और लाखड़ी के बीच हुआ। जिसमें लाखड़ी की टीम ने कुछ प्वाइंट से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला रोटी में लकड़ी और रामकोट में हुआ। जिसमें रामकोट की टीम ने लाखड़ी की टीम को शिकस्त दी। इस मौके पर हायर सेकेंडरी रामकोट के प्रधानाचार्य ने रामकोट की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें