फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उद्यमी कौशल व नवाचार में स्टार्टअप की भूमिका पर दिया जोर

Sat, 01 Feb 2025 12:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के कठुआ कैंपस में प्रबंधन स्कूल की ओर से उद्यमिता और बाजार में खुले अवसर विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। सत्र को युवा उद्यमी और प्रेरक वक्ता दक्ष सिंह जमवाल ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता की गतिशील दुनिया, उभरते व्यापारिक अवसरों और बदलते बाजार परिदृश्य को संचालन करने की रणनीतियों के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान करना था। जमवाल ने उद्यमी कौशल, नवाचार, जोखिम प्रबंधन और आर्थिक विकास में स्टार्टअप की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कैंपस के डायरेक्टर प्रो. अरविंद जसरोटिया ने आर्थिक विकास की रीढ़ के रूप में उद्यमिता की भूमिका को उजागर किया। बताया कि यह नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है। यहां अमित शर्मा, गौरव शर्मा, अवनी शर्मा, तिहारिका नाथ आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें