बिलावर। डिंगी सिंबली गांव के शनि देव मंदिर में एक फरवरी को वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान मक्खन मलगुरिया ने बताया कि भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर वर्ष फरवरी मेंगांव वासी मंदिर परिसर में भंडारा लगाते हैं। प्रधान और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने लोगों से भंडारे में शामिल होकर शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। संवाद