फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, बिजली और सड़क की समस्या करें दूर

विज्ञापन
महानपुर में ब्लॉक दिवस के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते डीसी राहुल पांडेय। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला उपायुक्त ने ब्लॉक दिवस के अवसर पर तहसील के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की समस्याओं को जाना। इस मौके पर तहसील महानपुर के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने पानी, बिजली, सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करवाने, अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने, चनेरा सड़क का मुआवजा देने आदि की मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त राहुल पांडेय ने लोगों की समस्या सुनने के पश्चात कहा कि जो इलाके ब्लॉक दिवस के अंतर्गत नहीं आते वहां पर विभिन्न विभागों को पहुंचना होगा और उनकी समस्याओं को जानना होगा। उन्होंने अधिकारियों को तहसील कार्यालय में हफ्ते में या महीने में कब-कब रहेंगे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इससे लोगों को अपने कार्य के लिए बिलावर या बसोहली नहीं जाना पड़ेगा। जिला उपायुक्त ने सीएमओ कठुआ को निर्देश दिए कि जो कर्मचारी अस्पता में उपलब्ध नहीं रहते उनपर कार्रवाई करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को भी कई निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग को भी जन समस्या को निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष कठुआ कर्नल महान सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है तब से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में खासकर ग्रामीण इलाकों में विकास की तेजी को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में 370 टूटने के पश्चात पुल और सड़कों का जाल बिछा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हम महानपुर, बसहोली की बात करें तो यहां पर पीएमजीएसवाई के तहत लगभग एक दर्जन सड़कें बनाई गई हैं। इस मौके पर डीडीसी सदस्य तेजिंदर सिंह गोल्डी ने तहसील महानपुर की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए कहा कि विभिन्न पंचायतों में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्य में तेजी आएगी। इससे पूर्व बीडीसी चेयरमैन राज सिंह ने पीने की पानी की समस्या को रखा। सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने डिग्री कॉलेज मैं साइंस विषय के लेक्चरर, खराब पड़ी बसें, हायर सेकेंडरी स्कूल की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस मौके पर सरपंच राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, सुजीत सिंह ने पानी की समस्या और सड़क सुविधा को लेकर समस्या बताई। इस मौके पर चनेरा के सरपंच दर्शन कोहली ने सुंदला से चनेरा सड़क जो कि पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई, उसके मुआवजे की मांग को रखा। इस मौके पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त तिलक राज थापा, तहसीलदार राधिका सहोन, वीडीओ नवदीप सभरवाल, जिला कठुआ के विभिन्न विभागों के अधिकारी सरपंच, पंच और लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें