फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: द्रब्बड़ और आसपास के इलाकों को खंगाला, रात को घेराबंदी, सभी रास्तों को किया सील

Tue, 01 Apr 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
द्रब्बड़ इलाके में तलाशी अ​भियान चलाते सुरक्षाबल। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ, आतंकी मददगारों पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर
विज्ञापन

कठुआ। सुफैन के निकटवर्ती द्रब्बड़ इलाके में रविवार देर शाम तीन संदिग्ध आतंकी देखे जाने की सूचना के बाद रात को भी इलाके में घेराबंदी रही। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर आतंकियों के निकलने के सभी रास्ते सील कर दिए हैं।
जंगल में भटक रहे आतंकियों के सफाए के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सोमवार को इलाके में दिनभर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। उधर, सुफैन के अंबे नाल में मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबल ओवरग्राउंड वर्करों की तलाश में जुटे हुए हैं। सोमवार तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों से संयुक्त पूछताछ केंद्र में पूछताछ की गई। आतंकियों को देखने या फिर मदद पहुंचाने के संबंध में भी जांच चल रही है। सुफैन से सटे अंबे नाल में ओवर ग्राउंड वर्कर हाजी के परिवार से पूछताछ के बाद अब बिलावर के धरालता इलाके से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उधर, उससे जुड़े तीन और लोगों को भी पूछताछ के लिए बिलावर पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए नगरी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के अनुसार अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं, जिले के निचले इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को देखते हुए सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के महत्वपूर्ण संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें