फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 218 मतों के साथ सोहन लाल दियाला चक व्यापार मंडल के प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
दियालाचक व्यापार मंडल के नव निर्वाचित प्रधान के साथ व्यापारी संवाद
विज्ञापन
दियाला चक के व्यापारियों ने एक बार फिर से सोहन लाल सरदारी को व्यापार मंडल का प्रधान चुना है। पहली बार व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सोहन लाल 218 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित किए गए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी नंद किशोर 210 मतों के साथ दूसरे और 65 वोट के साथ सतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व भी सोहन लाल सर्वसम्मति से प्रधान चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मतदान के जरिए व्यापार मंडल का प्रधान चुनने को लेकर दुकानदारों में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान के लिए सुबह ही दुकानदार कतार में लग गए। दोपहर दो बजे तक मतदान चला। कुल 499 मतदाताओं में से 495 मतदाताओं ने मतदान किया। वोटो की गिनती के बाद शाम परिषाण घोषित किए गए। इसमें 218 वोट प्राप्त कर सोहन लाल को विजयी घोषित किया गया। जबकि 210 वोट हासिल कर नंद किशोर दूसरे और 65 वोट के साथ सतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव समिति ने नवनिर्वाचित प्रधान को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। मंडल प्रधान सोहन लाल के समर्थकों ने फूलों का हार पहना कर ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित प्रधान ने पूरे बाजार में घूम कर सभी दुकानदारों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें