फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास विफल, 14 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर में पुलिस ने सोमवार रात एक बार फिर पशु तस्करी के प्रयास को विफल किया। इस दौरान 14 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया गया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्करी में शामिल ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव चिब के अनुसार बीती रात उनकी टीम ने लखनपुर में नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब की ओर आने वाले ट्रक नंबर पीबी-10 सीई-5938 को शक के आधार पर जांच के लिए रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में ट्रक चालक ने ट्रक में अंडे लोड होने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेनी चाही तो ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक की जांच के दौरान उसमें छिपाकर ले जाए जा रहे 14 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें