फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का प्रयास विफल, पंजाब और उत्तर प्रदेश निवासी दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस की सख्ती के बावजूद जिले में पशु तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। तस्करी के इन प्रयासों को हालांकि पुलिस आए दिन नाकाम कर रही है। सोमवार को लखनपुर में पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 13 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त करवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाले ट्रक को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रंजीत सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी संगरूर (पंजाब ) और रविज्या पुत्र सांवरिया बक्सरगंज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव चिब के अनुसार उनकी टीम ने लखनपुर बाईपास पर नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब की ओर आने वाले ट्रक नंबर पीबी-13 एआर-3146 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान इसमें छिपाकर ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 188 आईपीसी, 11 पीसीए के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें