फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाठी को हराकर कठुआ की टीम बनी वॉलीबाल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले के दूरदराज किंडली पंचायत के नाठी हाई स्कूल में जारी वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कठुआ की टीम ने नाठी की टीम को मात दी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल लोहाई मल्हार और नाठी की टीम के बीच हुआ, जिसमें नाठी की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कठुआ और बसंतगढ़ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें कठुआ की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में कठुआ ने नाठी की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता रही टीमों को मास्टर नजीर अहमद और हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक गुलजार अहमद, गुलजार मलिक, आजाद शेख और मोहम्मद इशाक की ओर से प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें