फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने 950 किलो लाहन नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी विभाग की कठुआ रेंज में अवैध शराब की भट्टियों और शराब की बिक्री को रोकने के लिए अलग-अलग छापों के दौरान 950 किलोग्राम से अधिक लाहन नष्ट की गई।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर आबकारी टीम, जिसमें आबकारी रेंज कठुआ के ईटीओ वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आबकारी रजी अहमद, अमन शर्मा, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, आबकारी गार्ड नागिंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, जेपी शर्मा, वरुण शर्मा और केवल कुमार ने कठुआ जिले के गांव चक्क-दराब खान, जाखबड, डंबरा और अपर सक्ते-चक सहित अन्य क्षेत्रों में छापा मारकर शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट किया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने खेतों में दबाकर रखी गई 950 किलोग्राम से अधिक लाहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें