फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले कैप्सूल और 20 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने मादक द्रव्यों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 120 नशीले कैप्सूल और 20 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कठुआ थाना प्रभारी विजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने भागथली में नाका लगाकर की जांच के दौरान एक संदिग्ध रिंकू कुमार निवासी वार्ड 10 कठुआ को रोका। जांच के दौरान उसके कब्जे से 120 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, एक अन्य मामले में पुलिस की गश्ती टीम ने नाके पर जांच करते हुए एक महिला नीना निवासी कंडियार पल्ली मोड़ को रोका। जांच के दौरान पुलिस को उसके पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त कर ली। इस संबंध में पुलिस ने एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें