फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छह दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में शुक्रवार को छह दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम आईबीएम और आईसीटी एकेडमी (तमिलनाडु राज्य सरकार की पहल) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ में अहमदाबाद से आए प्रशिक्षक कुलदीप कुमार प्रजापति ने छात्रों को एआई की मूल अवधारणाओं, उपयोग क्षेत्रों और एप्लिकेशन डेवलपमेंट की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, परिवहन और व्यापार जैसे हर क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा है। इसके लिए परिसर में 13 नवंबर तक प्रशिक्षण चलेगा। जिसमें प्रतिदिन 5 घंटे की गहन तकनीकी ट्रेनिंग के बाद अंतिम दिन 2 घंटे का मूल्यांकन परीक्षण किया जाएगा। सफल रहने वाले छात्रों को आईबीएम की ओर से जॉब ऑफर भी दी जाएगी।


कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए की गई है, ताकि उन्हें एआई जैसे उभरते क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव और रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन मिल सके। जिससे वह सिर्फ तकनीक का उपयोग करना ही नहीं सीखें, बल्कि खुद की एप्लिकेशन और सॉफ्टवेयर विकसित करने की क्षमता भी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें