कठुआ पुलिस की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय बेसिक फायरिंग अभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें विलेज डिफेंस गार्डस के 112 सदस्य और 38 एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के जवानों ने भाग लिया। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में और एसपी ऑपरेशन कठुआ मुकुंद टिबरेवाल डीएसपी पीसी कठुआ पुष्पा राजपूत की निगरानी में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के सुरक्षित उपयोग की जानकारी, ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने के निर्देश और फील्ड क्राफ्ट की तकनीक जैसे चलना, रेंगना, रोल करना, बडी पेयर में मूवमेंट, कवर फायर आदि की जानकारी दी गई। ताकि विलेज डिफेंस गार्डस सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ाकर उनके फायरिंग कौशल सुधारना और सुरक्षा बलों के साथ समन्वय को मजबूत किया जाए।
एसएसपी मोहिता शर्मा ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि हथियारों की सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में विलेज डिफेंस गार्डस को प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में सक्रिय बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।