- दवाई और हलवाई की दुकानों के अलावा सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रही
- दयाला चक सब्जी मंडी भी 28 से 30 तक रहेगी बंद
हीरानगर। उपमंडल में व्यापार मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद से सभी प्रमुख बाजार पूर्ण रूप से बंद हैं। बाजारों को 27 से लेकर 30 जून तक बंद रखने की घोषणा की गई है, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
हालांकि बाजार बंद रहने की घोषणा पहले किए जाने पर ज्यादातर लोगों ने समय रहते जरूरी सामान खरीद लिया है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हलवाइयों और दवाइयों की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद हैं। सब्जी मंडी यूनियन ने भी छुट्टियों की घोषणा करते हुए 28 से 30 जून तक मंडियों को बंद कर दिया है। अब पहली जुलाई को ही बाजार और मंडियां खुलेंगी। बाजार बंद की घोषणा के समर्थन पर विभिन्न व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने दुकानदारों का आभार व्यक्त किया और कहा कि घोषणा में निर्धारित की गई छुट्टियों का पूर्ण रूप से पालन करें।