फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, व्यापारियों को घाटा

Sun, 11 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। भारत-पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति के चलते शनिवार को रामकोट के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इसके साथ यात्री वाहनों में भी लोगों का आवागमन नाममात्र ही रहा। मिनीबसें या अन्य बैटरी ऑटो में सवारी नहीं होने के कारण चालक एक जगह गाड़ियों को लगाकर खड़े दिखे।
विज्ञापन

नगरोटा गुजरू में व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण सभी के कामकाज पर असर पड़ा है। डर के मारे लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिस कारण हर व्यापारियों को कामकाज में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ विचार के लिए कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोग परिवार सहित अपने घरों में ही दुबके रहे। तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने सभी मीडिया कर्मियों से भी अपील की कि सुरक्षा माध्यमों को देखते हुए सरकार की ओर से दी गई गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें