बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा सुनने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं को कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने भौतिक और दिव्य स्थिति का अंतर समझाया। उन्होंने बताया कि परमात्मा को ज्ञान से नहीं, अपितु प्रेम से पाया जा सकता है।
कुलदीप शास्त्री ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा कि कर्मयोगी बनकर अच्छे कर्म करने से ही प्रभु की प्राप्ति की जा सकती है। मनुष्य की आत्मशक्ति ही प्रभु के प्रति प्रेम का आभास कराती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को हर दिन सीता-राम, हनुमान, गुरु देव, महादेव के मंत्र का जाप करने को कहा। सरपंच अमरीक सिंह ने बताया की कथा के चौथे दिन कोहग गांव के साथ अन्य कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया है। कथा का समापन रविवार को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इसके लिए आयोजक प्रबंध कर रहे हैं।