बनी में कूहलों के नेटवर्क का निरीक्षण करते विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह।
बनी। स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने तीन नई कूहलों और सिंचाई नालों के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह कूहलें चांदल, गत्ती और अस्सो पंचायत क्षेत्रों में बनाईं गईं हैं, जिनकी कुल लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। इस परियोजना पर 30 लाख रुपये से अधिक की लागत आई है। कूहलों के निर्माण से इन ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। यह सिंचाई व्यवस्था खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ाएगी। फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार लाएगी। स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत कर विधायक का आभार जताया।