फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज और कुश्ती में दिखाया दम

Sat, 24 May 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खेल मुकाबलों के प्रतिभागियों को सम्मानित करते जिला खेल अ​धिकारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
अंतर जोन जिलास्तरीय खेल मुकाबलों का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
कठुआ/बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से छह मई से शुरू अंतरजोन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। बिलावर के नाज खेल मैदान में शुक्रवार को अंडर 14 और अंडर 17 लड़कों और लड़कियों की कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज और कुश्ती के मुकाबले खेले गए।
अंडर-14 लड़कों की वॉलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मैच कठुआ जोन और बनी जोन के बीच खेला गया, जिसमें कठुआ जोन की टीम ने बनी जोन की टीम को तीन सेटों के मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी। अंडर 14 लड़कियों के वॉलीबॉल मैच में सल्लन जोन जीता। अंडर 17 वॉलीबॉल का फाइनल मैच बनी जोन ने जीता।
विज्ञापन

खो-खो अंडर-14 लड़कों का फाइनल मैच बसोहली जोन ने हीरानगर जोन को एक अंक से हराकर जीता और बनी जोन ने कठुआ जोन की टीम को नौ अंक से शिकस्त दी।
अंडर 14 लड़कियों का खोकाखो का मुकाबला मडिन जोन ने महानपुर जोन की टीम को दो अंक से हराकर जीता। अंडर 14 और अंडर 17 लड़कों का खो-खो का फाइनल मैच महानपुर जोन के नाम रहा।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रही टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें