फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिल्केश्वर महादेव मंदिर में उमड़े शिवभक्त

विज्ञापन
ऐरवां के ​शिवालय में जला​भिषेक करते हुए डीसी कठुआ और अन्य
विज्ञापन
बिलावर। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवभक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भोले बाबा का गुणगान किया। वहीं, बिल्केश्वर महादेव मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित शिवलिंग की पूजा-अर्चना के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार तड़के तीन बजे जैसे ही भोलेनाथ के मंदिर के कपाट खुले तो शिवलिंग पर जल अभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बारिश के बावजूद अलग-अलग इलाकों से मंदिर में श्रद्धालुओं के आने और पूजन का सिलसिला रात तक चलता रहा। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के चलते मंदिर के प्रांगण में मेले जैसा दृश्य रहा। दर्शनार्थी बिल्वपत्र और गंगाजल लेकर मंदिर में प्रवेश करते रहे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिन भर हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा।
वहीं इलाके के किशनपुर, सुकराला, पल्लन, परनाला, देवल ,फिंतर, भड्डू, कोहग, मांडली,सहित अन्य कस्बों और गांवों में स्थित शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में चार पहर की पूजा भी की गई। इस अवसर पर शिव भक्तों ने हलवा-पूरी और फल इत्यादि के प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें