बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश के कारण स्थगित कर दी गई। उपमंडल में वीरवार को दिनभर बूंदाबांदी जारी रही जिस कारण मैदान गीला हो गया जिसकी वजह से खेले जाने वाला मुकाबला स्थगित कर दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजक नितिन मस्की और नमन खजूरिया ने बताया कि बारिश से मैदान में कई स्थानों पर पानी जमा हो गया था। मौसम साफ होने और तेज धूप खिलने पर अब प्रतियोगिता के अगले दौर के मैच खेले जाएंगे। संवाद