फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भेड़ विकास कार्यालय का 21 लाख की लागत से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पहाड़ी उपजिला बनी स्थित खस्ताहाल हो चुके भेड़ विकास कार्यालय के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी गई है। संबंधित विभाग की ओर से खस्ताहाल भवन की मरम्मत एवं नवीनीकरण और ऊन विकास परिसर की सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के लिए 21 लाख 62 हजार की राशि जारी की है।
इस राशि से एसडीओ भवन की मरम्मत और नवीनीकरण पर 12 लाख 82 हजार की राशि खर्च की जाएंगे। इसमें भवन की खस्ताहाल दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों, रंग-रोगन और अन्य मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। वहीं, भेड़ एवं ऊन विकास परिसर में चेन लिंक फेंसिंग, मुख्य प्रवेश द्वार और एप्रोच रोड का भी निर्माण करवाया जाएगा। इस पर कुल आठ लाख 80 हजार की राशि खर्च होगी। इन कार्यों के पूरा होने से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा कार्यालय और परिसर तक पहुंच आसान बनेगी।
विज्ञापन

इन दोनों कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है, जिसे अगले दो माह में पूरा करने की योजना है। बनी और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग भेड़ एवं बकरी पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। हर वर्ष गर्मी और सर्दी के मौसम में सैकड़ों पशुपालक कठुआ से कश्मीर तक मैदानी और पहाड़ी इलाकों के बीच आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें