फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जलाशय बना, हर घर में नल लगा, फिर भी प्यासे रह गए मकवाल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों ने सोमवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर प्रांगण में मासिक बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रधान महेंद्र कुमार ने की। इसमें मकवाल के विभिन्न वार्डों से आए वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। सदस्य ओम प्रकाश ने बताया कि पंचायत मकवाल में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं।
जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में छह जलाशय तैयार किए गए हैं, लेकिन उनमें पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी यह परियोजना लोगों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो पाई है। मकवाल के ढुंगा, आली, उदराल, मल्ली, ओस्ल, उदराल, चींजी आदि इलाकों में 800 से अधिक नल तो हर घर में लगा दिए गए, लेकिन उनमें पानी नहीं है। चरणदास ने बताया कि पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से राहत के तौर पर वार्ड तीन और छह में टैंकर के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन बाकी पंचायत की सात वार्डों में लोग निजी टैंकरों के जरिये पानी मंगवाने के लिए मजबूर हैं जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वहीं, वार्ड 9 में तो अभी नल भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत के वार्ड 6 एससी बस्ती में पिछले कई वर्षों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक में ओम प्रकाश, नसीब चंद, रामदास, चरणदास, ज्ञान चंद, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें