फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 10वीं के सात और 12वीं के दो बच्चों के 90% से ज्यादा अंक

Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हीरानगर की छात्रा मृदुल शर्मा का मुंह मीठा करवाते परिजन। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जनपद में 84.54 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हासिल की सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सीबीएसई की कक्षा दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ के कक्षा 10वीं में कुल 85 और बारहवीं के विज्ञान संकाय में 28 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाएं दी थी, जिसमें सभी विद्यार्थी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ का परिणाम गुणवत्ता परक दृष्टिकोण से सर्वोत्कृष्ट रहा है। कक्षा दसवीं के लगभग सात विद्यार्थियों और बारहवीं के दो विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा या लगभग 90 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा दसवीं में हरिप्रिया शर्मा 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में अव्वल रही है, दूसरे स्थान पर गौरी वशिष्ठ ( 92 प्रतिशत ), तीसरे स्थान पर नेहा कुमारी ( 91 प्रतिशत), चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर सत्यम सदोत्रा (90 प्रतिशत) और उद्धवंश ( 89.6 प्रतिशत) रागन्या (89.4), और निमिष महाजन (89.4 ) रहे। निमिष महाजन ने आई टी विषय में पूरे 100 अंक लेने का रिकॉर्ड बनाया। दसवीं के कुल 85 में से 29 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया । इसी शृंखला में बारहवीं की सुनीति शर्मा 91 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान, साक्षर खजूरिया 90 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान पर रहा और कुल 28 में से 12 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापरक शिक्षा पर अपनी मुहर लगाई। प्राचार्य सूरज प्रसाद ने विद्यार्थियों की इस सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि पर समस्त विद्यार्थियों, अभिभावक गण को अपनी ओर विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल और समृद्ध जीवन की कामना की । उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों की मेहनत एवं निष्ठा की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें