फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ को दहलाने की रची थी पाकिस्तान ने साजिश

Wed, 14 May 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कुमरी कठेरा इलाके में दूसरे दिन मिला बम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
ड्रोन से गिराए थे बम, कुमरी कठेरा के पास दो दिन में दो किए निष्क्रिय
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में ड्रोन के जरिए कठुआ को भी दहलाने की साजिश रची थी। इस बात का खुलासा बीते दो दिनों में कठुआ के निकटवर्ती कुमरी कठेरा इलाके में मिले ड्रोन से गिराए बम मिलने से हो गया है। दो दिन के भीतर बम निरोधक दस्ते ने दो बम निष्क्रिय कर दिए हैं। बड़े धमाके के साथ निष्क्रिय हुए यह बम उसी तरह के हैं जिस तरह के लखनपुर टोल प्लाजा के पास मिले बम के शेल थे।
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों की मार कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में भी थी। सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने की साजिश को भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने जहां ध्वस्त कर दिया। वहीं कई ड्रोन भी मार गिराए। इन ड्रोन से गिराए गए बम पिछले दो दिन में कुमरी कठेरा के नजदीक बरामद हुए हैं। क्षेत्र के लोगों से सूचना मिलने के बाद मौके से बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया है। उधर, लोगों से अपील की गई है कि अपने आसपास बम जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। ज्ञात रहे कि सुरक्षाबलों की ओर से प्रदेश के अन्य गोलाबारी प्रभावित जिलों में भी आप्रेशन क्लीयर चलाया जा रहा है जिसमें बम आदि को निष्क्रिय कर क्षेत्रों को सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें