फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उधमपुर जिले में मुठभेड़ के बाद दूसरे दिन भी सुरक्षा कड़ी, कई क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उधमपुर के सोआन में आतंकियों के साथ एसओजी की मुठभेड़ और इलाका कठुआ जिले से सटा होने के चलते सुरक्षाबलों ने जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किए हैं। मंगलवार को सुफैन-जुथाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। एसओजी ने एक नियमित तलाशी अभियान शुरू किया जिसके तहत अंबे नाला, सुफैन, जोड़, जुथाना और उज्ज नदी के आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया। यह क्षेत्र थाना राजबाग के अधिकार क्षेत्र में आता है और आतंकी घुसपैठ के बाद पहाड़ों को जाने वाले उनके पारंपरिक रूट के रूप में भी देखा जाता है। इसी साल इस इलाके में आतंकियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ भी हो चुकी है। उधर, एसओजी और बिलावर पुलिस ने भी एक तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान गांव गोडू फलाल, रुखला, कथरेला और आसपास के क्षेत्रों में चलाया गया जो थाना बिलावर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
विज्ञापन

उधमपुर के जिस क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी हाल में देखी गई है वो कठुआ जिले से सटा हुआ है। सर्दियों में आतंकियों का यह दल संभवत निचले पहाड़ों और जंगलों की ओट में आ चुका है। ऐसे में सुरक्षाबल भी अब पूरी तैयारी के साथ इन जंगलों में आतंकी सफाए के लिए उतरे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। तलाशी अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें