फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुरक्षा बलों ने संयुक्त तौर पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से कड़े कर दिए गए हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे तक सुरक्षा बलों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, संयुक्त तौर पर तलाश अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमावर्ती क्षेत्र हरिया चक, भाग नाले के आसपास के इलाकों के नदी नालों और जंगलों को बारीकी से खंगाला। वहीं हाईवे पर भी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नाकों पर हर वाहन की जांच बारीकी से की।
एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिस की ओर से गश्त बढ़ाई गई है। जहां एक तरफ सीमावर्ती इलाकों में हर छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर भी हर वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें