फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुख्यात पशु तस्कर पर पीएसए के तहत मामला दर्ज, कोट भलवाल जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस ने एक कुख्यात पशु तस्कर के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है और लखनपुर थाने में पशु तस्करी से संबंधित चार मामले उसके खिलाफ दर्ज थे।
विज्ञापन

लखनपुर पुलिस ने शुक्रवार को भूपिंदर कुमार उर्फ पप्पू पुत्र कृष्ण चंद निवासी सुंदर नगर तालाब तिल्लो जम्मू को पकड़ा जो विभिन्न पशु तस्करी गतिविधियों में शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ डोजियर तैयार किया गया और पीएसए के तहत उसकी हिरासत के लिए जिला मजिस्ट्रेट कठुआ को भेजा गया। मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ नजरबंदी वारंट जारी किया। वारंट शुक्रवार को निष्पादित किया गया। उसकी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसे केंद्रीय कोट भलवाल जेल जम्मू में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें