जंगल से सटे घर में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल। स्रोत : सुरक्षा एजेंसी
- फोटो : kathua
दो दिन पहले बटोडी इलाके में संदिग्ध दिखने की सूचना के बाद सुरक्षाबल सक्रिय
बिलावर। डुगेन ब्लॉक के बटोडी, नजोत और दरबड़ इलाकों में रविवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने जंगलों में छिपे आतंकियों को ढूंढने के लिए डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली।
सुरक्षा बलों ने जंगल से सटे लोगों के घरों की तलाशी ली, मगर सुबह 8 से शाम 7 बजे तक चले तलाशी अभियान में कामयाबी नहीं मिली। बटोडी इलाके में साल 2024 के अक्टूबर महीने में सुरक्षाबलों के सैन्य शिविर पर रात के समय गोलीबारी की थी और जवाबी कार्रवाई के दौरान संभावित चार से पांच आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों की तरफ भाग निकले थे, जिनकी तलाश लगातार जारी है। दो दिन पहले बटोडी इलाके में एक बार फिर संदिग्ध दिखाई देने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को कॉर्डन किया हुआ है और हर आने जाने वाले अज्ञात लोगों पर सुरक्षा बल पेनी नजर रखे हुए हैं। संवाद