फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रॉयल क्रिकेट क्लब बिलावर ने चार विकेट से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 07 Apr 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रॉयल क्रिकेट क्लब के ​खिलाड़ियों को इनाम देते आयोजक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें रॉयल क्रिकेट क्लब बिलावर ने विजयपुर इलेवन को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजयपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.4 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विजयपुर के बल्लेबाज मनदीप सिंह ने 50 रन बनाए, वहीं सौरव ठाकुर ने 48 रन का योगदान दिया। बिलावर के गेंदबाज सुनील जाट ने तीन और करूण शर्मा ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलावर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 19.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और चार विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। बिलावर के बल्लेबाज दिव्यांश ने 45, संचित ने 39, युवराज ने 8 गेंदों पर 28 और करूण शर्मा ने 25 रन बनाए। बिलावर के खिलाड़ी करुण शर्मा ने तीन विकेट लिए और 25 रन बनाए फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब करूण शर्मा के नाम रहा। प्रतियोगिता में करूण ने 176 रन बनाए। विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों के खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।विजेता रही टीम को 80000 की नकद राशि और उपविजेता रही टीम को 60000 की नकद राशि इनाम के तौर पर दी गई। इस मौके पर नितिन मस्की, पंकज मेहरा, लालचंद और नमन खजूरिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें