फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश को दूसरी मेरिट लिस्ट आज

Sun, 03 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
admission - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट रविवार को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाया था, उनमें से कई विद्यार्थियों की किस्मत दूसरी लिस्ट से खुलेगी।
विज्ञापन


शहर के दोनों डिग्री कालेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट सोमवार को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। रविवार को अवकाश होने के चलते इस मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी सोमवार से ही दाखिला करा सकते हैं। वहीं, पहली मेरिट लिस्ट के तहत पिछले छह दिनों में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।  

डिग्री कालेज प्रिंसिपल डा. नेत्र सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची कालेज प्रशासन द्वारा रविवार को जारी की जाएगी और सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, पहली मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


डिग्री कालेज और महिला डिग्री कालेज कठुआ प्रशासन सोमवार को दूसरी मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर देगा। विद्यार्थी आनलाइन मेरिट सूची भी देख सकते हैं।  महिला डिग्री कालेज के दाखिला कमेटी समन्वयक प्रो राकेश जसरोटिया ने बताया कि शनिवार को आर्ट्स विषयों के लिए नौ और साइंस विषयों के लिए आठ छात्राओं ने दाखिला लिया है।

शनिवार को कुल सत्रह छात्राओं ने दाखिला लिया। उन्होंने बताया कि आर्ट्स विषय में अब तक 171 और साइंस विषय में 72 छात्राओं ने दाखिला लिया है। कुल संख्या 243 पहुंच गई है। डिग्री कालेज कठुआ में पचास से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें