फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध देखे जाने के बाद जुथाना में चलाया सर्च अभियान

Sat, 23 Aug 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। इसी साल के मार्च में जुथाना में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ के बाद पिछले दो सप्ताह में तीन बार क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए हैं। वीरवार रात जुथाना क्षेत्र में दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। सुबह रोशनी की पहली किरण के साथ सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया गया। बिलावर से कठुआ के घाटी क्षेत्र तक सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने मुंह ढंके दो काले रंग के कपड़े पहने लाेगों को क्षेत्र में देखा था। इसके बाद सुरक्षाबलाें को सूचना दी गई। वीरवार रात ही पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। जुथाना का उज्ज दरिया से सटा क्षेत्र घुसपैठ के लिहाज से भी बेहद संवेदनशील है। बारिश के मौसम में आतंकी घुसपैठ की संभावना को देखते हुए सुरक्षाबल जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं। हालांकि शुक्रवार शाम तक कुछ भी हाथ नहीं लगा था। इससे पहले मार्च में इसी क्षेत्र से सटे अंबे नाल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें