फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामलीला की तैयारी को लेकर रिहर्सल करने में जुटे कलाकार

Sat, 23 Aug 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रामा नाटक क्लब भड्डू मे  रिहर्सल करते कलाकार ।स्त्रोत रामलीला क्लब।
विज्ञापन
बिलावर। शारदीय नवरात्र से पूर्व उपमंडल के अलग-अलग गांवों में रामलीला की तैयारियों को लेकर कलाकार रिहर्सल करने में जुट गए हैं। शाम ढलते ही अलग-अलग गांवों और कस्बों में तबला, हारमोनियम और ढोलक की थाप सुनाई देने लगती है।
विज्ञापन

आगामी नवरात्रों में उप मंडल बिलावर के अलग-अलग इलाकों में आयोजित की जाने वाली रामलीला को लेकर कलाकारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ रामलीला के आयोजन के लिए रिहर्सल का दौर शुरू हो गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला को बेहतर तरीके से मंचित करने के लिए कलाकार इन दोनों मेहनत कर रहे हैं, जिससे वह अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर सकें।
राम नाटक क्लब भड्डू के प्रधान यश शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला में कई प्रकार के दृश्य डोगरी भाषा में मंचित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रामलीला के सफल आयोजन के लिए कलाकार रिहर्सल करने में जुट गए हैं। इस वर्ष मंचित की जाने वाली रामलीला में बाल कलाकार डोगरी भाषा में अलग-अलग दृश्यों को मंचित करेंगे। प्रधान ने कहा कि कलाकार अपनी कला को निखारने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार की रात को हुई रिहर्सल के दौरान महाराजा दशरथ और और मुनि वशिष्ठ, श्रृंगी ऋषि के साथ-साथ मुनि विश्वामित्र के संवाद का अभ्यास कलाकारों को करवाया गया। प्रधान ने कहा कि इस वर्ष उनके गांव में आयोजित की जाने वाली रामलीला को भव्य बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा। कलाकार अपनी कला को निखारने के लिए वरिष्ठ कलाकारों की देखरेख में लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें