फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसडीएम ने लगाया जनता दरबार, 100 से अधिक स्वामित्व कार्ड वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर प्रशासन ने पंचायत चक्क देवो के पंचायत घर में जनता दरबार आयोजित किया। इसमें 100 से अधिक स्वामित्व कार्डों का वितरण किया गया। दरबार की अध्यक्षता एसडीएम हीरानगर फुलेल सिंह ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर आसपास के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश जारी किए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत उनकी जमीन पर पक्के मालिकाना हक प्रदान किए गए। प्रशासन ने 100 से अधिक स्वामित्व कार्डों का वितरण किया, जिससे कई परिवारों को वर्षों बाद अपनी जमीन का अधिकार प्राप्त हुआ। एसडीएम ने कहा कि जनसंवाद ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें