फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पायल देवी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। डिग्री कॉलेज मढ़ीन के रेड रिबन क्लब एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पायल देवी ने प्रथम स्थान, सुरेखा और मन्नत ने द्वितीय स्थान तथा नैन्सी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ही एड्स के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों से हम युवाओं को वायरस से अपनी रक्षा करने की जानकारी दे सकते हैं, समाज में चुप्पी की दीवार तोड़ सकते हैं और शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक वातावरण बनाकर उनकी ऊर्जा, जोश और भविष्य के सपनों को इस महामारी से लड़ने का हथियार बना सकते हैं।

प्रतियोगिता में कॉलेज के 17 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया और कलात्मक पोस्टरों के माध्यम से कलंक कम करने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच तथा उपचार की महत्ता जैसे सशक्त संदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें