फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस व गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। गणतंत्र दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, बनी कार्यालय परिसर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, बनी ग्यास-उल-हक ने की।
एसडीएम ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा और मताधिकार का इस्तेमाल करने की सभी को शपथ दिलवाई जाएगी। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए। तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री, ब्लाक विकास अधिकारी राजेश कुमार पाधा, सीडीपीओ आदित्य कृष्ण डोगरा, ब्लॉक मेडिकल आफिसर डाॅ. देवराज तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें