फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब शहरी क्षेत्र में शुरू होगा वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीण क्षेत्र में 6996 लाभार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण
विज्ञापन


- शहरी क्षेत्र के वैक्सीनेटरों का प्रशिक्षण हुआ पूरा, वैक्सीन भी उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। जिले को टीबी मुक्त बनाने की पहल के तहत चलाए जाने वाले वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान में अब तक 6996 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद आने वाले दिनों में शहरी क्षेत्र में भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा जिससे अभियान को और गति मिलेगी।
केंद्र सरकार के वयस्क बीसीजी टीकाकरण अध्ययन के हिस्से के रूप में जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ व कठुआ जिला में यह अभियान चलाया जा रहा है। कठुआ जिले में 32 हजार लोगों को टीका लगाए जाने की शुरुआत गत वर्ष 23 दिसंबर से हुई थी। तीन महीने तक चलने वाले अभियान के पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण शुरू हुआ ताकि वयस्क आबादी के बीच बीसीजी वैक्सीन की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

अभियान की सफलता के लिए सहमति के आधार पर 10097 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की थी। जिसमें टीबी रोगी, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्क, धूम्रपान करने वाले, टीबी रोगियों के निकट संपर्क वाले, मधुमेह और कम बॉडी मास इंडेक्स वाले लोग शामिल किए गए थे। इनकी सहमति से टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के सभी पांच मेडिकल ब्लॉकों में एक साथ संचालित 48 टीकाकरण सत्रों की योजना की बारीकी से निगरानी की गई।
विज्ञापन



कोट...

स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षय रोग प्रभाग की ओर से उपलब्ध सूची के अनुसार टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसे अब विस्तार दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत शहरी क्षेत्र के सभी पीएचसी में तैनात वैक्सीनेटरों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। वैक्सीन की डोज भी उपलब्ध है। अब आने वाले दिनों में शहरी क्षेत्र में टीकाकरण शुरू किया जा रहा है।

- डॉ. वासना शर्मा
जिला टीकाकरण अधिकारी कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें