फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईटीआई का दौरा कर छात्रों ने ली व्यावसायिक शिक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। सरकारी मिडिल स्कूल दुरूंग के विद्यार्थियों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भड्डू का दौरा कर व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी मंगत राम शर्मा के निर्देश पर छात्रों को आईटीआई के प्रशिक्षकों ने अलग-अलग ट्रेड के बारे में जानकारियां उपलब्ध करवाईं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को वेल्डिंग मशीन, एसी, फ्रिज, कोल्ड स्टोरेज, ड्रिलिंग मशीन, कंप्यूटर, वायरिंग मशीन, इलेक्ट्रिक पैनल आदि मशीनों का गहनता से अध्ययन करवाया गया। आईटीआई प्रशिक्षकों ने छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा को लेकर रोजगार से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी। मिडिल स्कूल के 36 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। जोनल एजुकेशन ऑफिसर भड्डू सुजाता शर्मा ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रधानमंत्री श्री कंपोनेंट एक्सपोज टू वोकेशनल एजुकेशन के तहत आईटीआई का भ्रमण करवाया गया है। इस दौरान आईटीआई के इंचार्ज भूषण दरोगिया, मिडिल स्कूल के मुख्य अध्यापक सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें