फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन से छात्र की मौत

Sat, 01 Nov 2014 01:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल से घर छुट्टी आए विद्यार्थी की हादसे में मौत हो गई। स्कूली बच्चों के वाहन ने इस विद्यार्थी को गांव में जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह से घायल विद्यार्थी को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के तुरंत बाद स्कूली बच्चों के वाहन के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हादसा धलोटी गांव में हुआ। राजबाग स्थित एक निजी स्कूल के विंगर वाहन नंबर जेके08सी-5503 का चालक बच्चों को गांव तक छोड़ने आया था। इसी दौरान चौदह वर्षीय चंदन खजूरिया को वाहन ने टक्कर दे मारी।

मृत विद्यार्थी के पिता गणेश दत्त ने बताया कि उनका छोटा बेटा चंदन कटड़ा गुरुकुल में संस्कृत की पढ़ाई कर रहा था। नौवीं कक्षा में पढ़ रहा चंदन छुट्टियों के चलते घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को वह घर से किसी काम के लिए निकला था तभी इस हादसे का शिकार हो गया। उधर पुलिस ने वाहन चालक विक्रम चंद को हिरासत में ले लिया है।

वहीं हादसे की वजह से धलोटी गांव में शोक की लहर है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि चंदन अब उनके बीच में नहीं रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें